Press "Enter" to skip to content

पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई राम कथा

50 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
बैराड़। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्व समाज द्वारा नगर के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर गोल पहाडिया पर नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा एवं श्रीरामयज्ञ का आयोजन किया।मंदिर के महंत आनंद दास महाराज एवं बाबा श्याम दास महाराज के सानिध्य में चल रही संगीतमय रामकथा में संत किशोरी दास महाराज के शिष्य वृंदावन धाम निवासी पंडित सुरेंद्र शास्त्री महाराज ने नगर वासियों को 9 दिनों तक राम कथा का संगीतमय श्रवण कराया। शुक्रवार को साध्वी किशोरीदास (लक्ष्मीबाई) के सानिध्य में विद्वान ब्राम्हणों द्वारा हवन के बाद पूर्णाहुति कराई गई।
 भंडारा सुबह 12 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। भंडारे में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने संत महात्माओं के सान्निध्य में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पंचमुखी हनुमान मंदिर गोल पहाड़िया के महंत ने कहा कि यज्ञ से जहां पर्यावरण को शुद्धता मिलती है वहीं श्रीराम कथा हमें सदाचार पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी संतों एवं श्रद्धालुओं का यज्ञ में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर नगर निरीक्षक अलोक सिंह भदौरिया, गोवर्धन थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने पुलिस कर्मचारियों एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ सुरक्षा एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था की। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला दौलतसिंह रावत, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन व्यास, डाॅ. तुलाराम यादव,
माताचरण शर्मा, भगवती सिंघल, देवेन्द्र गुप्ता, प्रदीप त्रिवेदी, छोटू, प्रदीप रावत आदि ने भंडारे में सहयोग प्रदान किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!