Press "Enter" to skip to content

रंजिश के चलते युवक की रास्ता रोककर मारपीट

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम लुकवासा में रदो युवकों ने एक युवक की रास्ता रोककर मारपीट कर दी। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
विक्रम पुत्र गुलाबसिंह राजावत 23 वर्ष निवासी लुकवासा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 31 दिसंबर को रात करीब 10:30 बजे के करीब वह अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसे बल्लू ओझा, देवेंद्र ओझा निवासी लुकवासा मिल गए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। युवक ने बताया कि दोनों युवक उससे रंजिश रखते थे। जब विक्रम ने उन्हें गाली देने से मना किया तो दोनों एक राय होकर जमकर मारपीट कर दी। बाद में आरोपी जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दे गए। जिसके बाद युवक थाने आया और सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!