Press "Enter" to skip to content

मां ने कहा- बेटी रोती हुई आई, बोली- चाचा ने मेरे साथ गलत काम किया

शिवपुरी   रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की शाम छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के
मामले में पीड़िता की मां का कहना है कि खाना बनाते समय बेटी राेते हुए उसके
पास आई और कहने लगी कि चाचा ने मेरे साथ गलत काम किया है और मारने की
कोशिश भी की। इस दौरान अन्य लोग भी आ गए। किसी ने डायल 100 पर फोन लगाकर
पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस बच्ची और मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है।

वहीं दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। स्टेशन
के आसपास के इलाकों में तलाशी ली तो एक स्थान पर आरोपी छिपा बैठा हुआ मिल
गया। आरोपी के कपड़ों पर खून लगा हुआ था। पुलिस उसे पकड़कर सीधे सिटी कोतवाली
ले आई। बुधवार को न्यायालय में पेशी से पहले पुलिस आरोपी को मेडिकल के लिए
अस्पताल ले गई। इससे पहले आरोपी सिटी कोतवाली में डर के कारण बुरी तरह
कांप रहा था।

भाई-भाभी, भतीजी, भतीजे के साथ ही झोपड़ी में रहता था आरोपी: अस्पताल
में पीड़िता की मां ने बताया कि पहले पति की मौत के बाद पांच साल से वह
वर्तमान पति के साथ रह रही है। पहले पति से उसके छह साल की बेटी है, जिसके
साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। वर्तमान पति से एक बेटा भी है। वे मजदूरी
करने के लिए यहां दो महीने से झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। झोपड़ी में पति,
देवर व दोनों बच्चे साथ रहते हैं। घटना के बाद पीड़िता का सौतेला पिता अभी
तक नहीं लौटा है। पीड़िता की मां का कहना है कि पति को घटना की खबर नहीं है।
वे 10-12 दिन के लिए काम पर जाने की कहकर गए हैं। वहीं आरोपी के सिर पर
चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी को पीटा गया। इस
कारण उसके सिर में चोट आई है।
छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
के मामले में पीड़िता की मां का कहना है कि खाना बनाते समय बेटी राेते हुए
उसके पास आई और कहने लगी कि चाचा ने मेरे साथ गलत काम किया है और मारने की
कोशिश भी की। इस दौरान अन्य लोग भी आ गए। किसी ने डायल 100 पर फोन लगाकर
पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस बच्ची और मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!