शाजापुर, बड़ौद। महिला बाल विकास विभाग बडौ़द की सुपरवाइजर प्रियंका चौहान को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। जानकारी
के अनुसार सुपरवाइजर ने फरियादी कमलाबाई मालवीय निवासी ग्राम खेडा नरेला
जिला आगर से रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त उज्जैन
को इस बारे में शिकायत की थी।
फरियादी कमलाबाई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
है। वह अस्वस्थ होने की वजह से कुछ दिनों से आंगनवाड़ी केंद्र नहीं जा पाई
थी। इस पर सुपरवाइजर ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी देते हुए 20 हजार
रुपये मांगे थे।





Be First to Comment