Press "Enter" to skip to content

किराए पर ट्रेक्टर लेकर की धोखाधड़ी

Image result for ट्रेक्टर
बैराड। अभी कुछ दिनों
पहले ही पुलिस थाना पोहरी में एक बड़े ट्रेक्टर चोर गिरोह को पुलिस ने
पकड़ा था और करीब दर्जन भर चोरी गए ट्रेक्टर भी बरामद किए थे। इस घटना के
सामने आने के बाद भी गिरोह के कुछ सदस्य इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे
है।ऐसा ही एक घटनाक्रम पोहरी में फिर सामने आया है जब एक फरियादी का
ट्रेक्टर किराए पर लेकर उसका एग्रीमेंट किया, शुरू में एडवांस भुगतान तो कर
दिया लेकिन बाद में पेमेंट के लिए टे्रक्टर मालिक चक्कर लगा रहा है और अब
तक उसका ट्रेक्टर भी उसे नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के
विरूद्ध धोखाधड़ी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
थाना
बैराढ़ में फरियादी अतर सिंह पुत्र बुद्धाराम जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी
ग्राम सांपरारा ने बताया कि उसके ट्रेक्टर का किरायानामा आरोपी कंपू जाटव
पुत्र खुलला उर्फ फुल्ला जाटव निवासी ग्राम तिघरा थाना छर्च ने किया था और
कहा कि महीने का मासिक 15 हजार रूपये अनुबंध कर ट्रेक्टर का भुगतान किया
जाएगा। इस पर फरियादी अतर सिंह ने कंपू के साथ समझौता किया और अनुबंध कर
ट्रेक्टर को किराए पर लगा दिया और एडवांस राशि भी प्राप्त कर ली। शुरूआत
में तो ठीक रहा लेकिन एक महीने के बाद ही दूसरे महीने की किश्त जब अतर सिंह
को नहीं मिली तो उसने कंपू को ढूंढा लेकिन वह भी नहीं मिला और उसका
ट्रेक्टर भी नहीं मिला। इस पर फरियादी अतर सिंह ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी
को लेकर पुलिस थाना बैराड़ पहुंचा और आरोपी कंपू के विरूद्ध धारा 406 के
तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!