शिवपुरी। खबर जिले के फिजिकल थाना से आ रही है जहां साइंस कॉलेज के पास शंकर जी मंदिर के पास एक कार चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार नीरज जाटव, निहालसिंह जादौन निवासी सर्किट हाउस के पास शक्तिपुरम कॉलोनी घायल हो गया। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया, लेकिन घायल ने कार का नंबर देख लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।






Be First to Comment