
शिवपुरी। जिले के पिछेार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वर्मा पेट्रोल पंप के सामने वाचरौन चौराहा व ग्राम लहर्रा के टावर के पास कुआ में गिरने से दो की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पहली घटना वर्मा पेट्रोल पंप के सामने वाचरौन चौराहे की है जहां शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक दो वर्षीय बच्ची फातिमा खान पुत्र साजिद खान की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की लाश को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शुक्रवार को ग्राम लहर्रा के टावर के पास बने कुएं में युवक निर्मल पुत्र शोभाराम लोधी निवासी चमरौआ थाना खनियांधाना की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवार पोस्टमार्टम के लिए भेजा।






Be First to Comment