
शिवपुरी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवपुरी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता के निर्देशन व श्रीमान जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के मार्गदर्शन में वृत्त शिवपुरी क्षेत्र में गश्त कर वाहन चेकिंग की, बड़ोदी क्षेत्र में दबिश देकर बीयर मदिरा की 30 बोतलें व टोंगरा क्षेत्र से देशी मदिरा मसाला के 30 पाव बरामद कर धारा 34(1) के दो प्रकरण कायम किये। क्षेत्र में निरन्तर गश्त की जा रही है ताकि अवैध मदिरा निर्माण, धारण, विक्रय परिवहन पर कड़ाई से विधिसम्मत कार्यवाही की जा सके। कार्यवाही में वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी, मुख्य आरक्षक राजेन्द्र कौरव, आरक्षक जगदीश शीतल, सतीश जयंत, सैनिक अशोक शर्मा, प्रकाश प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment