Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन की टक्कर सेे बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

कोलारस। लुकवासा क्षेत्र के देहरदा के पास बीती रात्रि एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 सहित 304 ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

मृतक कैलाश पुत्र खेरू केवट उम्र 30 वर्ष निवासी रिजौदा अपने साथी कल्ला पुत्र लाला परिहार उम्र 24 वर्ष के साथ खेत में पानी दे रहा था। उसी समय जनरेटर का डीजल खत्म हो गया। जिसे लेने के लिए दोनों बाइक से देहरदा आने के लिए निकले, लेकिन देहरदा आने से पूर्व ही रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे कैलाश की मौत हो गई। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!