Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस विधायकों में बड़ी फूट, अब यहाँ किसी भी समय गिर जाएगी कांग्रेस सरकार, बीजेपी खेमे में ख़ुशी की लहर

भोपाल।देश में इस समय चुनावी माहौल काफी गर्माया हुआ है और उसका कारण है हाल ही में हुए 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव। इस चुनाव की खास बात यह रही की राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और लगभग सभी राज्यो में कांग्रेस ने जीत हासिल की। हालांकि कांग्रेस ने तीन राज्यो में अपनी सरकार स्थापित की है और इन सब से वह काफी खुश भी नजर आ रही है। लेकिन हाल ही में हुए कर्नाटक की सरकार में फेरबदल से कांग्रेस पर ऐसी मुसीबत आ गिरी है कि कर्नाटक में उनकी सरकार भी गिर सकती है।

आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के कैबिनेट के विस्तार किया गया और 8 नए मंत्रियो को कैबिनेट में जगह दी गई है. लेकिन कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह नहीं मिली और उन्हें कैबिनेट से बाहर कर दिया गया । जैसा कि आप जानते है कि इस समय कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की मिली जुली सरकार है और ऐसे में कुछ कांग्रेसी नेताओं को कैबिनेट से बाहर करना सरकार के लिए खतरा हो सकता है। आपको बता दें कि इस फेरबदल में रमेश राज कीहोली और निर्दलीय विधायक आर. शंकर को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया जिस वजह से वह बहुत ही निराश नजर आ रहे है और दोनों ही पार्टी छोड़ने की धमकी भी दे रहे है।

हालांकि भाजपा इस बुरी बहस पर अच्छी तरह से नजर रखी हुई है और अगर कैबिनेट से बाहर निकाले गए नेता भाजपा में मिल जाते है तो कर्नाटक में जेडीएस की सरकार गिर सकती है और उसकी जगह भाजपा की सरकार बन सकती है। साथ ही मीडिया से बात करते हुए जयनगर के विधायक सौम्य रेड्डी ने बताया कि उनके पिता जी अब तक 7 बार विधायक रह चुके है और 4 बार कैबिनेट मंत्री भी। ऐसे में उन्हें कैबिनेट से बाहर निकालना बहुत ही असंतोषजनक है। साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस घटना को हल्का करने के लिए कहा कि इस तरह की नाराजगी आम है हर सरकार नाराज नेताओ को मनाने का पूरा प्रयास कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!