बिना अनुमति के घूम रहा था सपा का प्रचार वाहन पकड़ा

शिवपुरी। पोहरी से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार वाहन पर अनुमति नहीं थी। यह चुनाव प्रचार कर रहा था। बैनर पोस्टरों पर मुद्रक व प्रकाशक का नाम भी नहीं था। इसके चलते प्रचार वाहन को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है। सतनवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पोहरी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजगुरू यादव के चुनाव प्रचार वाहन पर परमिशन नहीं थी। बैनर पोस्टरों पर प्रकाशक का नाम व संख्या भी अंकित नहीं थी। इसके चलते वाहन को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।