Press "Enter" to skip to content

भाजयुमो मंडल नरवर ने किया आतंकवाद का पुतला दहन

शिवपुरी। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के निर्देश पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में गौहर अहमद भट्ट हत्या (जोकि जम्मू कश्मीर सोफिया के जिला अध्यक्ष थे) के विरोध में नरवर मंडल अध्यक्ष रामलखन कुशवाह द्वारा सभी युवा साथी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नरवर में आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मोमबत्तियां जलाकर गौहर हुसैन भट्ट को श्रद्धांजलि दी गई। मंडल अध्यक्ष रामलखन कुशवाह ने कहा कि आतंकवाद को बढावा देने वालों पर होनी चाहिए कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस दौरान  नगर अध्यक्ष डॉ राकेश पाल, रवि गौड़, डी एस तोमर, जीतू शिवहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!