नीरज श्रीवास्तव 9713943600
भोपाल आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुचे जहा उन्होंने लाल घाटी चोराहे पर दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति का अनावरण किया साथ मे पौधरोपण भी किया उसके बाद अमित शाह वी आई पी रोड पर राजा भोज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और अमित शाह का भोपाल में शाही स्वागत किया गया उसके बाद भाजपा कार्यालय में बेजेपी विद्यायको मंत्रियो की बैठक ली
बैठक के दौरान गोपनीयता बनाये रखने के लिए मीडिया को बैठक से बाहर रखा गया
बैठक के दौरान गोपनीयता बनाये रखने के लिए मीडिया को बैठक से बाहर रखा गया
राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिखा ख़ौफ़
बीजेपी नेताओं में अमित शाह का ख़ौफ़ साफ देखने को मिला बैठक के बाद मीडिया के सवालो पर विद्यायको मंत्रियो का एक ही जबाब था कि आपको कुछ भी बताने से मना किया है
अमित शाह से भयभीत मप्र बीजेपी, जहां परिंदा भी पर नही मार पा रहा ऐसे में एक फोटो किसी सूत्र के जरिये बाहर आया अब आप ही अनुसंधान कीजिये इस तस्वीर के क्या मायने लगाए जाएं…
स्कूली छात्राओं को करना पड़ा धूप में घंटो इंतज़ार
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लाल घाटी पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति का लोकार्पण करना था वहां के जी वी व्ही फंदा नयापुरा भोपाल की छात्राऐ कड़ी धूप में उनका इंतज़ार करती नज़र आई जब छात्राओ से पूछा गया आप यहां किसलिए आई हो तो कुछ का कहना था कि 15 अगस्त का कर्यक्रम है तो किसी ने कहा प्रधान मंत्री आ रहे है उन मासूमो को ये तक सही से नही पता था कि आखिर वो वहां किसका इंतज़ार कर रही है
बीजेपी की वीआईपी व्यवस्थाओ की खुली पोल
राष्ट्रीय अध्यक्ष जब मीटिंग ले रहे थे तब अचानक कुछ समय के लिए तेज़ वारिश शुरू हो गई चंद मिनटों की बारिश में ही वीआईपी पंडाल में पानी अंदर आने लगा






Be First to Comment