राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र से लगे ग्राम टेडेसरा
में एक ही परिवार के चार लोगों ने खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसमे पिता व
बेटी की मौत हो गई है। वही एक बेटी व बेटा घायल है। घायलों को मनकी स्थित
आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह की है। इस
दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। आसपास के लोग
हैरान हो गए हैं कि यह क्या हो गया।
सोमनी पुलिस ने बताया कि घटना
गुरुवार पहट की है। सूचना मिलते हैं पुलिस की टीम गांव पहुंची और घायल 23
वर्षीय विकास सिंह व 19 वर्षीय पूजा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। वही 55 वर्षीय पिता उमेश सिंह और 21 वर्षीय बेटी सरिता सिंह की लाश को
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा है।
पुलिस ने
बताया कि दोनों बाप बेटी ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया है। वही विकास व
पूजा ने हाथ की नस काट कर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की। पुलिस ने
बताया कि विकास ने जहर सेवन भी किया है।
गंभीर अवस्था में विकास व
पूजा को मन की स्थित जीवन रेखा आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया है,
जिसमें विकास की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना को लेकर घायल
पूजा सिंह से पूछताछ भी कर ली है। इस हिसाब से मौत का कारण घरेलू विवाद को
माना जा रहा है। सोमनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक ही परिवार के चार लोगों ने की खुदकुशी की कोशिश
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News





Be First to Comment