Press "Enter" to skip to content

तहसीलदार ने खड़े होकर बैंक को दिलाया दुकानों पर कब्जा,


जबलपुर। बैंकों की वसूली को लेकर भी जिला प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। तहसीलदार कोतवाली मुन्नवर खान ने गुरुवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के डिफाल्टर लोनधारक की 2 दुकानों पर कब्जा दिलाया। तहसीलदार के मुताबिक रोजी ढिमोले ने बैंक से 23 लाख रुपए का लोन लिया था, लेकिन किश्त नहीं चुकाई। नोटिसों के बाद भी किश्त जमा नहीं होने पर खाता एनपीए में चला गया। वसूली के लिए प्रशासन के पास मामला पेश किया गया। जिस पर तहसीलदार ने लोनधारक की 2 दुकानों का कब्जा बैंक को दिलाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!