Press "Enter" to skip to content

शादी के नाम पड़ोसी ने किया विधवा का शारीरिक शोषण

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ोस में रहने वाले एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला का कई वर्षों तक शारीरिक शोषण किया इसके बाद आरोपी ने शादी कर ली और महिला से रिश्ता खत्म कर लिया। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नया अमोला की रहने वाली 35 वर्षीय महिला के पति का 2007 में देहांत गया। इसके बाद महिला के घर के सामने रहने वाले बंटी वंशकर ने उससे यह कहते हुए अवैध संबंध स्थापित कर लिए कि वह उसे अपने पास रखेगा और वह अपनी शादी नहीं करेगा। इसके बाद से बंटी द्वारा महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बंटी ने 2012 में शादी कर ली और शादी के बाद से बंटी का महिला के पास जाना कम हो गया और अब उसने महिला से पूरी तरह से दूरी बना ली। महिला ने इस बात की रिपोर्ट अमोला थाने पहुंचकर दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 ताहि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!