
बैराड। नगर परिषद बैराड़ में राष्ट्रीय समानता दल द्वारा एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष बद्री प्रसाद बाबा राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं राजस्थान प्रभारी थे। नगर परिषद बैराड़ के ताज मैरिज हाउस में आयोजित समानता दल की संकल्प सभा में मुख्य अतिथि मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित ग्रामीण क्षेत्रों से आए गरीब हरिजन आदिवासी एवं कुशवाह समाज के मजदूरों महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय समानता दल देश में व्यवस्था परिवर्तन की हिमायती है अन्य राजनीतिक दलों द्वारा देश में गरीबी हटाने की जगह गरीब को हटाने का कार्य किया है आज देश का गरीब मजदूर किसान एवं युवक परेशान हैं देश में चारों ओर भ्रष्टाचार भाई भतीजा वाद फैला हुआ है जिस कारण देश की व्यवस्था बिगड़ी हुई है समानता दल द्वारा व्यवस्था में सुधार हेतु सभी लोगों से समानता दल का साथ देने की अपील करता है कार्यक्रम में मुरैना भिंड ग्वालियर सतना एवं राजस्थान से समानता दल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित जन समुदाय को उद्बोधन दिया सभी ने उपस्थित कार्यक्रम के अध्यक्ष बद्री प्रसाद विश्वकर्मा बाबा द्वारा पूर्व की सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा सभी ने जनता को गुमराह कर भूत लिए हैं जनता अब पागल नहीं है वह सोच समझ कर हमें विश्वास है कि वह समझदार समानता दल का साथ देगी कार्यक्रम मेंसमानता दल के संभागीय अध्यक्ष गौतम सिंह राजपूत ग्वालियर के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा मुरार के पूर्व जनपद अध्यक्ष फूल सिंह कुशवाह प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह भोजपुरिया मुरैना से सूबेदार लाला राम सिंह, रामेश्वर कुशवाह जिलाध्यक्ष मुरैना नारायण कुशवाह, जिलाध्यक्ष लोकसभा प्रभारी गुना महाराज सिहगुडबार मैहरसतनाकेसोखीलाल आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment