Press "Enter" to skip to content

विधवा से अवैध संबंधों के चलते युवक की निर्मम हत्या, प्रेमिका के घर के आगे फेंका शव !

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम भदरौनी में आज तीन आरोपियों ने एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की है। आरोपी मृतक के शव को महिला के घर के आगे रखकर फरार हो गए। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कमलेश पुत्र चरनू बंजारा उम्र 40 साल निवासी भदरौनी का गांव में ही खंगार समाज की विधवा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो समाज के कुछ लोगों को नागवार गुजरता था। मृतक जब भी महिला के घर जाता आरोपी उस पर आपत्ति जताते थे। बीते कुछ दिनों पूर्व भी आरोपियोंं का मृतक से इसी के चलते झगडा हो गया था। 
इस झगडे के बाद आज रात्रि में आरोपियोंं ने युवक को महिला के घर में देख लिया। उसके बाद आरोपी शिवचरण परिहार अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और युवक को महिला के घर से उठाकर रोड पर लाए और धारधार हथियार मारकर युवक की हत्या कर दी। इस मामले में सबसे अहम पहलू यह सामने आया कि हत्या के बाद भी आरोपी डरे नहीं और लाश को उठाकर महिला के घर के बाहर रखकर फरार हो गए। 
इस मामले में मतक के परिजनों ने गांव के ही परिहार समाज के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी शिवचरण सहित उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ धारा 302, 201, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपीयों की तलाश में जुट गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!