योगेन्द्र जैन /नासिर खान बैराड़-क्षेत्र में पुलिस का भय समाप्त होता जा रहा है थाने से कुछ ही दूरी पर अग्रवाल धर्मशाला के पास सोमवार की शाम करीब सवा 7:50 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा कारोबारी जगदीश प्रिंस को कट्टे के दम पर लूटने का प्रयास लिया। कारोबारी अपनी दुकान बंद कर वाइक से गहनों से भरा बैग लेकर अपने घर जा रहा था तभी अग्रवाल धर्मशाला के सामने पीछे से आकर वाइक सवार तीन लूटेरों ने अपनी वाइक जगदीश प्रिंस के आगे लगा दी बीच में और पीछे बैंठे बदमाशा ने कट्टा अड़ाकर बैग छिनने का प्रयास किया इसी बीच जगदीश गिर पड़ा और उसने वाइक छोड़ कर दौड़ लगा दी शोर शराबे की आवाज़ सुनकर मौहल्ले वाले आ गए इतने में बाइक सवार बदमाश तालाब की ओर भाग निकले। खबर पाते ही पुलिस सक्रिय हुई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को तलाशने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकले जबकि धर्मशाला से थाने की दूरी कुछ है मीटर है शाम के समय हुई इस घटना के बाद व्यापारी वर्ग दहशत में है






Be First to Comment