Press "Enter" to skip to content

सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व आभूषण चुराए 

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी के पास स्थित गुलशन नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोलकर वहां से 65 हजार रूपए नगदी और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। घटना के समय पूरा परिवार राजस्थान के अजमेर में स्थित दरगाह पर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। पुलिस  ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को नाजिम पुत्र हाजिल खां निवासी गुलशन नगर अपने पूरे परिवार के साथ अजमेर की दरगाह पर दर्शन करने के लिए गए हुए थे जहां उन्होंने अपने मकान मे ताला लगा दिया था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया और वहां से नगदी व चांदी के आभूषण चुरा ले गए। विगत दिवस मकान का ताला टूटने की जानकारी नाजिम के पड़ौसियों ने उनके मोबाइल पर दी। सूचना पाकर नाजिम अपने परिवार के साथ कल शिवपुरी वापस आए जहां उन्होंने चोरी की रिपोर्ट थाने आकर दर्ज करा दी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!