Press "Enter" to skip to content

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे पत्रकार राकेश गुप्ता की कार ट्रक में घुसी, दो की मौत

शिवपुरी। कोलारस के रहने वाले राकेश गुप्ता एवं महेश गोयल की सड़क हादसे में गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राकेश गुप्ता पूर्व में पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय थे। 
जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता उम्र 45 वर्ष, महेश उर्फ बंटी पुत्र भरोसे लाल गोयल आकाश पुत्र हरीवल्लभ गुप्ता उम्र 28 साल निवासी कोलारस, मोहन सिंह दांगी पुत्र नंद लाल डांगी निवासीगण कोलारस अपनी शिफ्ट कार क्रमांक एमपी 07 सीसी 8494 में सवार होकर गुना की ओर कोलारस आ रहे थे तभी उनकी गाडी गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में आने वाले पाडरखेडी पर स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पास एबी रोड पर एक चलते ट्रक घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि राकेश गुप्ता और महेश गोयल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं आकाश गुप्ता और मोहन सिंह दांगी घायल हो गए है। बताया जा रहा हैं मृतक राकेश गुप्ता उज्जैन में महाकाल के लिए दर्शन करके लौट रहे थें। रात में 12 बजे के आसपास खाना खाया हैं और शिवपुरी के लिए रात में ही निकले थे। खाना खाने के बाद सभी गाडी में सो गए। गाडी चालक महेश को भी नींद आने के कारण इसने पीछे से ट्रक में गाडी घुसेड़ दी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!