Press "Enter" to skip to content

दो बदमाशों ने की व्यापारी के साथ लूटपाट

पांच रूपए कम मिलने पर आरोपियों ने की वारदात 
पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के मंडी के पास व्यापार करने वाले व्यापारी संजय पुत्र बाबूलाल तिवारी ने जब गेंहू बेचने आए दो व्यक्तियों को हिसाब से जब पांच रूपए कम दिए तो यह विवाद इतना बढ़ा कि आरोपीगण संजीव लोधी और कृष्णपाल लोधी निवासीगण ग्राम लबेड़ा ने गल्ले में रखे 44630 रूपए लूट लिए और भाग खड़े हुए। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 394 सहित 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियाद संजय पुत्र बाबूलाल तिवारी निवासी तहसील के पीछे पिछोर गल्ला व्यापारी है जो मंडी के पास अपनी दुकान संचालित करता है। शनिवार शाम लगभग 7 बजे दो लोग संजीव लोधी और कृष्णपाल लोधी निवासीगण ग्राम लभेड़ा अपने साथ लाए 48 कि.ग्रा. गेंहू बेचने के लिए पहुंचे। व्यापारी ने उक्त  गेंहू का मूल्य 685 रूपए के स्थान पर बदमाशों को 680 रूपए का भुगतान किया। 5 रूपए कम मिलने पर एक बदमाश उससे झगडऩे लगा और उसकी मारपीट कर दी। इसी बीच दूसरे बदमाश ने उसकी दुकान में घुसकर वहां रखे 44630 रूपए लूट लिए और दोनों बदमाश वहां भाग खड़े हुए। अचानक हुए इस लूटपाट के बाद वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पीडि़त व्यापारी को थाने लेकर पहुंचे। 
इनका कहना  
प्रकरण में विवेचना जारी:थाना प्रभारी  
पिछोर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि हमने आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है मामले की  विवेचना जारी है किसी भी प्रकार के उपद्रव पर पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही की जायेगी।
आरोपी जल्द गिरफ्तार हो: व्यापारी संघ 
कृषी उपज मण्डी व्यापारी संघ के व्यापारी रवि साहू, वृजेश साहू, रामकुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, राजू सराफ  आदि ने आरोपियो को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!