शिवपुरी के अपर कलेक्टर होंगे अनुज कुमार, सीईओ वर्मा बने

शिवपुरी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरूवार की शाम जारी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची में शिवपुरी के अपर कलेक्टर पद पर भिंड के सुयक्त कलेक्टर अनुज कुमार रोहतगी की पदस्थापना की गई है जबकि जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर का तबादला गुना कर दिया गया हैए उनके स्थान पर हरप्रसाद वर्मा अपर कलेक्टर विदिशा को शिवपुरी सीईओ बनाया गया है। इसी क्रम में कोलारस के एसडीएम आरके पांडे को ग्वालियर स्थानान्तरित किया गया है।