
शिवपुरी। गाँधी जयंती शुष्क दिवस में दौराने गश्त एवं जन सुनवाई व सीएम हेल्पलाइन के निराकरण हेतु आज मंगलवार को अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उपनिरीक्षक पिछोर के द्वारा ग्राम टापरीयन में जसरथ लोधी से 10 पाव सुपर मास्टर विदेसी मदिरा, 10 पाव देसी मदिरा प्लेन, ग्राम बड़ी मुहारी में अज्ञात से 600 लीटर लहान जप्त कर आरोपि के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जप्त लहान को मौके पर समक्ष गवाहन नष्ट किया गया।
ग्राम पगरा में अशोक केवट, ग्राम देवगड़ में पहलाद सिंह उर्फ बल्लू राजा चौहान के यहां विधिवत तलाशी ली गयी, कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं होने से खाली तलाशी पंचनामे बनाए गये।
उपरोक्त कार्यवाही में मुख्य आरक्षक यदुवीर सिंह जादौन, आबकारी आरक्षक भूप सिंह धाकड़, काशीराम का सराहनीय योगदान रहा।






Be First to Comment