खेत में भैंस घुसने की बात को लेकर हुआ था विवादहत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में दर्ज हुआ मामला
शिवपुरी।
जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लेदा में खेत में भैंस
घुसने को लेकर कुछ लोगों एक राय होकर एक युवक के साथ बंदूक की बट से
मारपीट कर दी और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए। बताया जा रहा है कि
जिनमें से एक गोली युवक की कमर को छूकर निकल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल
हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य
धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार
राजू उर्फ राजवीर पुत्र ठाकुरदास रावत उम्र 28 वर्ष निवासी लेदा बीती देर
शाम अपने खेत से लौटकर अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में गांव के ही कल्लू
पुत्र रामकिशन रावत और राजन पुत्र गंभीर रावत मिल गए। उन्होंने राजू से कहा
कि तेरी भैंस हमारे खेतों के पास क्यों खड़ी है। इसी बात को लेकर मुंहबाद
हो गया। इसके बाद कल्लू और राजन ने पहले तो तीन चार हवाई फायर किए उसे
डराया। इस दौरान एक गोली उसकी कमर को छूकर निकल गई। इसके बाद दोनों ने
एकराय होकर उसकी बंदूक के बट से मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल
हो गया जिसे करैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के
चलते उसे जिला अस्पताल में भेजा गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने
दोनों के खिलाफ धारा 307, 323, 294, 506, 34 ताहि के तह प्रकरण दर्ज कर
लिया।






Be First to Comment