Press "Enter" to skip to content

एसपी कोठी के पास असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में की तोडफ़ोड़, मूर्ति खंडित

शिवपुरी।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय के निवास स्थान के समीप स्थित शिव मंदिर
पर रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति ने तोडफ़ोड़ कर दी और वहां स्थित माता
पार्वती की प्रतिमा को खंडित कर दिया जिसकी शिकायत मंदिर के पुजारी ने
कोतवाली में पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के
खिलाफ भादवि की धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार
शिव परिवार मंदिर पोहरी रोड़ पर एसपी कोठी निवास के पास स्थित है।

जहां मंदिर की पूजा गिर्राज पुत्र कौशल किशोर शर्मा करते हैं। रात्रि में
मंदिर की आरती करने के बाद श्री शर्मा पट बंद कर अपने घर आ गए थे जहां कोई
असामाजिक तत्व मंदिर में घुसे और मंदिर में तोड़ फोड़ कर दी जिससे वहां
मौजूद माता पार्वती की प्रतिमा खंडित हो गई। 

आज सुबह श्री शर्मा मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर मं स्थापित प्रतिमा को
खडित अवस्था में देखा। जिसकी सूचना उन्होंने भक्तों को दी जिससे वहां
हंगामा पूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और
लोगों को शांत कराया। वहीं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!