Press "Enter" to skip to content

आग लगने से किसान का घर में रखा गृहस्थी का सामान जला

शिवपुरी। खनियाधाना के ग्राम रेडी हिम्मतपुर में बीते रोज एक किसान के घर में अचानक आग लगने से उसका घर गृहस्थी का सामान व नगदी और आभूषण जल गए। जिसकी शिकायत पीडि़त किसान ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आगजनी की कायमी कर आग लगने के कारणों की पतारशी शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार रामेश्वरदयाल पुत्र हेमराज लोधी बीते शनिवार को अपने घर पर था। उसी समय अचानक उसके घर में आग भड़क गई। किसी तरह वह आग की लपटों से बचकर बाहर निकल आया और अपनी जान बचाई, लेकिन आगजनी की इस घटना में उसके 8 हजार रूपए नगदी, सोने चांदी के आभूषण, कैमरा सेट और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीडि़त किसान के अनुसार उसे करीब 3 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!