
बैराड। स्वच्छ भारत मिशन
की तीसरी वर्षगॅाठ पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा जागरूता अभियान के अनुक्रम
में आज दिनांक 18/09/2017 को निकाय के निर्देशानुसार आज कचरा एकत्रीकरण के
सम्बध में नगरीय क्षैत्र बैराड़ में निम्नानुसार कचरा उत्पादकों को चिन्हित
किया गया-होटल व्यवसायी, मेडीकल स्टोर,चिक्तिसा क्लीनिक, फल विक्रेता,
रेस्टोरेन्ट, किराना, हेयर कंटिंग सैलून एवं जनरल स्टोर आदि। इसके पश्चात
निकाय के कर्मचारी एवं पार्षदगणों के साथ सभी प्रतिष्ठानों पर जाकर गीला
कचरा एवं सूखा कचरा प्रथकीकरण गतिविधि का शुभारंभ किया जाकर हरे, नीले
डस्टबिन प्रदान कर प्रचार प्रसार एवं समझाइस दी गई। सभी लोगो द्वारा
स्वच्छता कार्यक्रम में बढ चड कर आपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई। कचरे के
प्रथकीकरण गतिविधि के क्रियान्वयन के दौरान श्रीमती सुशीला दौलत सिंह रावत
अध्यक्ष नगर परिषद बैराड़, हर्षवर्धन व्यास उपाध्यक्ष, मधुसूदन श्रीवास्तव
मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सभी व्यक्तियों जो डस्टबिन में प्रथक
प्रथक गीला एवं सूखा कचरा डालने की शपथ दिलाई गई। सभी के द्वारा यह कार्य
करने हेतु शपथ ली गई।






Be First to Comment