
बदरवास के महत्वपूर्ण विभाग प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रहे हैं या फिर
वहां पर पद के विरुद्ध छोटे अधिकारी बैठा दिए हैं। जिससे वह अधिकारी
व्यवस्थाएं नहीं सम्हाल पा रहे हैं और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़
रहा है। नगर में तहसीलदार, नगर पंचायत सीएमओ व विकासखंड अधिकारी सहित अन्य
विभाग प्रमुख प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रहा है।
विकासखंड शिक्षा कार्यालय-2
विकासखंड शिक्षा कार्यालय के हाल भी खस्ता है यहां बीईओ की कुर्सी कई
माह से खाली है और बीईओ का प्रभार संकुल प्राचार्य केसी खटीक के पास है।
संकुल का कार्य ही इतना रहता है कि उन्हें बीईओ के कार्य के लिए समय नही
मिल पाता है और विद्यालयों की मॉनिटरिंग के लिए उन्हें समय नही मिल पाता
जिस कारण से शिक्षा के क्षेत्र मैं भी बदरवास पिछड़ता जा रहा है।
तहसील कार्यालय-3
बदरवास तहसील पर नायब तहसीलदार प्रेमलता पाल को पदस्थ कर दिया है।
नगर परिषद-1
नपं मैं 6 माह से सौरभ गौड़ प्रभारी सीएमओ के रूप मे काम कर रहे हैं जो
कि शिवपुरी मैं निवास करते है और प्रतिदिन बदरवास नही आते है। जिस कारण से
नगर मैं समस्याओं का अंबार लगा हुआ है ना तो पीएम आवास का कार्य गति पकड़ पा
रहा है और न ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नपं शौच मुक्त हो पा रही
है।
चूंकि अनुभव की कमी के चलते तहसील की व्यवस्थाएं वह ठीक ढंग से नही सम्हाल
पा रही है और किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील
क्षेत्र के किसानों को अब खसरा .खतौनी की नक़ल भी समय पर नही मिल पा रही है।






Be First to Comment