Press "Enter" to skip to content

भगवान विश्वकर्मा हमारी संस्कृति के प्रेरणा स्त्रोत : भार्गव

हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय श्रम दिवस 
शिवपुरी। भगवान विश्वकर्मा हमारी संस्कृति के प्रेरणा स्त्रोत है, यही वजह है कि भारत संस्कृति का सिरमौर है। हमें त्याग करने पर नही झिझकना चाहिए । भारतीय मजदूर संघ की स्थापना भात्र प्रेम व समाज को जोड़ने का संदेश दे रहा है। हमारी संस्कृति सर्वे भवन्तु सुखिनः पर करती है। उक्त बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाहक राजेश भार्गव ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में मनाए गए राष्ट्रीय श्रम दिवस विश्वकर्मा जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि राजेश भार्गव, मुख्य वक्ता पुरषोत्तम गौतम, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पूरन लाल बाथम, विभाग प्रमुख रमेश शिवहरे, जिलाध्यक्ष हरीश चौबे व जिलामंत्री एसके अटरिया ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्ल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। ततपश्चात राज्य कर्मचारी संघ के सचिव दिलीप शर्मा ने विभाग का गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव ने किया । जबकि आभार व्यक्त बीएमएस के जिला मंत्री एस के अटरिया ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ व राज्य कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी मुकेश आचार्य, हरभजन कौर, बीनू सेंगर, कुसुम राठौर, जीपी मालवीय, नरेंद्र पचौरी, योगेश मिश्रा, विजय पाठक, यशपाल जाट, अजय श्रीविष्णु, अरुणेश शर्मा, मथुरा सिंह चौहान, शमशाद खान, हरिशंकर, अचलेश जौहरी, राजकुमार साहू सहित बड़ी संख्या मे बीएम एस के आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद थे। 

सबसे पहले हिमालय पर्वत की रचना हुई 

मुख्य वक्ता पुरषोत्तम गौतम ने कहा कि महापुरुषों का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत देता है । किसी काम को करते समय श्रम, निर्माण व शिल्प से करना चाहिए, हमें अपने परिश्रम का ठीक ढंग से सौंदर्यीकरण करना चाहिए । भगवान विश्वकर्मा ने सबसे पहले संसार में हिमालय पर्वत की रचना की उसके बाद वनस्पति, नदियां, झील , पक्षी बनाए औऱ अंत में मानव बनाए। इस अधोसंरचना का हमारे पुराणों में भी उल्लेख है। मानव स्रष्टि की रचना मनु ने की मनु से नो उत्पन्न हुआ वह मनुष्य है। विश्वकर्मा  निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने रावण की सोने की लंका भी बनाई थी । 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!