Press "Enter" to skip to content

शिक्षकों को गतिविधि आधारित प्रशिक्षण पोहरी में जारी

पोहरी
 कक्षा 3 से पांचवी तक पर्यावरण एवं गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों का 6
दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण जनपद शिक्षा केंद्र  पोहरी पर 9 अगस्त से
संचालित है जिसका चतुर्थ व अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिनांक  30.8 .2017 से
प्रारंभ होने जा रहा है इसमें शेष बचे शिक्षकों और किन्ही कारणों से पहले
वाले प्रशिक्षणों में उपस्थित नहीं हो सके ऐसे  शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त
करेंगे  यह बात बीआरसीसी  पोहरी विनोद मुदगल जी ने तृतीय सत्र के समापन
अवसर पर  कही 7
प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए बीआरसीसी  द्वारा
कहा गया कि प्रशिक्षण बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है जिसमें
मास्टर ट्रेनर्स अशोक कुमार शर्मा द्वारा पर्यावरण अध्ययन एवं देवेंद्र
शर्मा द्वारा गणित की विभिन्न विधाओं को गतिविधियों के माध्यम से समझाया जा
रहा है मास्टर ट्रेनर सनत जैन  ने गणित के अनेक जादू शिक्षकों को
प्रशिक्षण के दौरान गतिविधियां करके समझाएं 7 एम टी अशोक शर्मा द्वारा
गतिविधियों के माध्यम से रिश्तों की समझ , पर्यावरण,भोजन ,म. प्र. की खनिज
संपदाओं ,वस्तुओं के निर्माण से संबंधित  अनेक प्रकार की एक्टिविटी कराई जा
रही है देवेंद्र शर्मा द्वारा सम और विषम भिन्नों,मापन, आकृतियां के कमाल
आदि को बड़ी ही रोचक ढंग से गतिविधियों के माध्यम से समझाया जा रहा है 7
ज्ञात
हो इस साल से कक्षा 3 से पांचवी तक की पुस्तकें एनसीईआरटी की लागू की गई
है इसी तारतम्य में यह प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया जा रहा है ताकि छात्रों
को गतिविधि आधारित अध्यापन करवाकर  रोचकता पूर्ण वातावरण में वांछित
उद्देश्य को प्राप्त किया जा सके 7  इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी मांगीलाल
वर्मा, अशोक शर्मा, देवेंद्र शर्मा ,सनत जैन, भंवरसिंह ,मुकेश मेहता ,शिव
कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!