अवैध उत्खनन करता एक ट्रेक्टर ट्राली की जब्त

करैरा
आज सुबह करैरा वन परिक्षेत्र अधिकारी महिपत सिंह राणा को सूचना मिली की
देवखो के जंगल से करमई बीट में  पत्थर का उत्खनन हो रहा है सूचना मिलते ही 
मौके जाकर  एक टेक्टर ट्राली को जब्त किया गया। उक्त आशय की जानकारी में,
रेंज ऑफिसर महीपत सिंह राणा ने प्रेस वार्ता में बताया है की। अवैध रूप से
उत्खनन कर फर्सी पत्थर का परिवहन करते ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त,की यह उत्खनन 
देवखो के जंगल से करमई बीट से सुबह लगभग 5 बजे की घटना है  जब्त  ट्रेक्टर
ट्रोली को अमोला डिपो पर रख गया है। इस कार्यवाही में  डिप्टी रेंजर मोहन
गुप्ता, वनरक्षक विपिन परिहार, नीरज राजोरिया, प्रशांत दांगी, भगवान सिंह,
मदन मिश्रा की टीम की कार्रवाई।