Press "Enter" to skip to content

करैरा में विजय दिवस पर स्वयं सेवको ने जलाई मोमबत्ती  मंगल पांडे स्मारक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

करैरा। विजय दिवस पर विकाशक्रान्ति के स्वयंसेवको ने मंगल पांडेय स्मारक पर मोमबत्तियां जला कर शहीदो को याद किया और साथ ही करैरा के विकास के लिए प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम के दौरान विनय मिश्रा सुमित तिवारी इक्कू नरवारे अजय राजपूत मोनेद्र शर्मा सत्तयम गुप्ता शिवम बोहरे ऐश्वर्य तिवारी सनिल सोनी अमन भार्गव यश तिवारी सनी सोनी अंशु शर्मा राहुल बर्मा नीलेश मोदी वीरेंद्र भोज पंकज अहिरवार भारत भूषण गुप्ता समर्थ गुप्ता पवन शर्मा उत्कर्ष बाजपेई सत्यम गुप्ता राहुल साहू अंशुल साहू सहित विकासक्रान्ति करैरा के कई संख्या  में स्वयंसेवक उपस्थित थे। विकास क्रांति के विनय मिश्रा ने कहा है कि विजय दिवस हम भारतवासियो के लिये हम युवाओ के लिये एक प्रेरणा दिवस है पाकिस्तान ने किस तरह 93000 सेैनिको के साथ भारत के सामने घुटने टेके थे और भारत के वीर सैनिको ने किस तरह डटकर दुश्मनो का सामना किया था ये दिवस उस इतिहास का प्रतीक है हम सब विकासक्रांतिकारियो का यही प्रयास है कि लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो और हमारे वीर शहीदो के बलिदान को भूले न क्योंकि ये भारत कि स्वतंत्रता उन बलिदानियो के रक्त का ही आधार है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!