शिवपुरी। छर्च कस्बे में रहने वाली एक 13 वर्षीय बालिका को उसके गांव का निवासी एक आरोपी खेत से अपहरण करके ले गया और उसे छर्च के जंगल में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीडि़त बालिका किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर वापस आर्ई और उसने सारा घटनाक्रम परिजनों को सुनाया। जिस पर परिजन उसे कल थाने लेकर पहुंचे जहां पुलिस ने आरोपी गिर्राज जाटव के खिलाफ भादवि की धारा 363, 376, 3/4 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय बालिका 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे खेत प र काम करने गई थी। जहां आरोपी गिर्राज जाटव ने उसका अपहरण कर लिया और उसे घने जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने उसे बंधक बनाकर कर्ई बार बलात्कार किया रात्रि में आरोपी की नींद लगने पर पीडि़त बालिका आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग आर्ई और घर पहुंची जहां बालिका ने सारा घटनाक्रम परिजनों को बताया जिस पर कल परिजन बालिका को थाने लाए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।





Be First to Comment