भोपाल। पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के रवैए पर मप्र भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासिद को जूते कूरियर कर विरोध दर्ज कराया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने कहा कि भाजयुमो ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री दीपेन्द्र पाल सिंह, जिला अध्यक्ष नितिन दुबे, अनूप पौराणिक, शिशिर बड़कुल सहित अन्य मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद थे।






Be First to Comment