Press "Enter" to skip to content

औपचारिकताओं तक सीमित रहा भुजरिया तालाब गहरीकरण, केन्द्रीय मंत्री तोमर ने किया था शुभारंभ, अब कैसे होगा बारिश से पूर्व तालाब का गहरीकरण..?

योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी में दो माह पहले क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा पोहरी में भुजरिया तालाब में जल अभिषेक अभियान एवं जल संसद कार्य का शुभारंभ किया गया था। इस अभियान अंतर्गत भुजरिया तालाब का गहरीकरण किया जानाा था। तालाब के गहरीकरण के शुभारंभ को दो माह बीत चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासनिक उदासीन के चलते आज दिनांक तक तालाब का काम शुरु नहीं हो पाया है जबकि जून माह के अंतिम तक बारिश शुरू हो जाएगी। प्रशासन की उदासीनता के चलते केन्द्रीय मंत्री का यह शुभारंभ सिर्फ औपचारिकताओं तक ही सिमट कर रह गया है। गहरीकरण के इस कार्य पर लगभग 40 लाख रुपए खर्च किया जाना की चर्चा कार्यक्रम स्थल पर थी जो अब  10 लाख रुपए तक रहा गया है इस कार्य को ग्राम पंचायत द्वारा कराया जाएगा । दो माह बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी शिरकत कर रहे हैं अब देखना है कि मंत्री जी इस ओर ध्यान देते हैं या नहीं। या फिर कागजों में ही सिमटकर रह जाएगा भुजरिया तालाब का गहरीकरण।

दो माह बाद याद आया कल से होगा कार्य प्रारंभ

जब इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि कल से ही भुजरिया तालाब का गहरीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा, ग्राम पंचायत कल से ही कार्य शुरू कर देगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!