करैरा। महुअर नदी पुल के पास पड़ी बेशकीमती करोड़ों की डेढ़ बीघा शासकीय जमीन सर्वे नम्बर 2152 पर नंप अध्यक्ष और एक व्यापारी ने शासकीय जमीन पर बाउंड्री करके प्लाटिंग कर दी है । इन भूमाफियाओं ने सबसे पहले शा .जमीन पर कब्जा किया और अब चारो तरफ से बाउंड्री कर बिना माप दण्डो के प्लाटिंग कर रहे है महुअर नदी पुल के पास बेशकीमती जमीन के बारे में जब करैरा पटवारी से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया है की करैरा नगर में बिना माप दण्डो के नगर में भूमाफिया प्लाटिंग कर रहे है । और जो बाउंड्री हुई वह शासकीय जमीन पर है इस बात की जानकारी जब प्रशासन को मिली तो प्रशासन ने नामांतरण पर रोक लगी हुई है । करैरा पटवारी श्री गुप्ता ने बताया है की यह भूमाफिया अपनी जमीन का सर्वे नम्बर रजिस्ट्री में बताकर क्रेता को कब्जा शासकीय जमीन पर करवा रहे है । महुअर नदी पुल के पास और कृषि उपज मण्डी फिल्टर रोड स्थित बेशकीमती शासकीय जमीन पर हाइवे टीला रोड पर चल रही प्लाटिंग में भूमाफिया अपनी जमीन की जगह शासकीय जमीन पर प्लाटिंग करवा रहे है जो सरासर गैर क़ानूनी है और अपराध की श्रेणी में आता है।
बॉक्स
नंप के अध्यक्ष सहित कई भूमाफिया कर रहे अवैध प्लाटिंग का कारोबार
नंप के अध्यक्ष सहित कई भूमाफियाओ ने तहसील के पीछे स्थित शासकीय जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द कर दिया है । करैरा के नगरीय इलाकों में खेतों में काटे भूखंडों पर न केवल अवैध बस्तियां विकसित हो रही हैं, बल्कि खेतों में प्लाट काटने का सिलसिला चरम सीमा पर पहुंच गया है।यहां तक की कुछ शासकीय सर्वे नंबरों को भी भूमाफियाओं ने अपनी जद में लेते हुए विक्रय किया है व सडकें भी डाली है। बिना डायवर्शन कराए खेतो में प्लाट काटे जा रहे । जिससे क्रेता को एक ओर जहां जमीन के खरीददार ठगी का शिकार हो रहा हैं, वहीं शासन को भी राजस्व की भारी क्षति हो रही है।
बॉक्स
इन क्षेत्रों में बन रही हैं, बिना डायवर्शन के खेतो में कालोनियां
करैरा शहर के शिवपुरी झाँसी रोड क्षेत्र के खेतों में प्रशासन की नाक के नीचे बिना डायवर्शन कराए एक दर्जन कालोनियां अस्तित्व में आ गई है, टीला रोड जो कॉलेज से लगा हुआ है एवं महुअर नदी पुल के नीचे फिल्टर रोड को जाने वाले मार्ग पर पुलिस लाइन के पीछे विधुत मण्डल के पीछे कृषि उपज मण्डी के पीछे इन सभी जगहों पर नंप के अध्यक्ष बिना माप दण्डो के प्लाटिंग की है । और कुछ ही समय में नई-नई कालोनियां यहाँ बन चुकी है।इन कालोनियों में कुछ जमीन तो शासकीय नंबरों की है जैसे तहसील के पीछे कबस्तान की जमीन से लगी सारी सरकारी जमीन ,महुअर नदी पुल के नीचे सर्वे नम्बर 2152 पर एक भूमाफिया ने तो बाउंड्री भी कर दी और डेढ़ बीघा जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया है ।
बॉक्स
रोक के बाद भी बन रहे तलघर
करैरा नगर सहित टीला रोड पर और पुलिस लाईन के पास बिना प्रशासन की स्वीक्रति के खुलेआम तलघरो का निर्माण किया जा रहा है जब की जिला प्रशासन ने तलघर के निर्माण पर रोक लगा रखी हुई इसके बाद भी टीला रोड पुलिस लाईन के पास में बिना नंप के आदेश से तलघर का निर्माण सहित मार्किट बनाई जा रही है।
बॉक्स
इनका कहना है
करैरा में अगर किसी भी भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर प्लाटिंग की है या कब्जा किया है तो हम जल्द कठोर कार्यवाही करेंगे।
नवनीत शर्मा तहसीलदार करैरा






Be First to Comment