Press "Enter" to skip to content

सड़क बनने के बाद भी उड़ रही है जमकर धूल, पूरी सड़क पर लगे हैं मिट्टी के ढेर

नपाध्यक्ष कुशवाह के गृह वार्ड में घटिया सड़क निर्माण ने बढ़ाई मुसीबतें
शिवपुरी। नपाध्यक्ष के वार्ड में सेंट्रो कॉन्वेंट स्कूल से लेकर सर्किट हाउस रोड तक सीसी रोड डाली गई है, लेकिन इसकी क्वालिटी बेहद खराब है। यहां तक कि नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह भी रोड की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं हैं। महज एक माह के भीतर ही सड़क दरकने लगी है और सड़क बनने के बाद भी जमकर धूल उड़ रही है। यहां तक कि ठेकेदार ने सड़क की तराई भी नहीं कराई है। सड़क निर्माण का कार्य भी बहुत धीमीगति से चल रहा है और जब देखो तब रास्ता रोक दिया जाता है। मोहल्ले वालों द्वारा शिकायतें करने के बाद रोड के किनारे सिंध की पाइप लाइन डाली गई और तीन-चार दिन तक इसे भरा भी नहीं गया। नाली निर्माण का कार्य भी बहुत धीमी गति से चल रहा है। लगभग दस लाख रूपए लागत की इस सड़क के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। लेकिन वहां का आलम यह है कि सीसी सड़क बनाने के बाद तलाई के लिए पानी रोकने के लिए मिट्टी से बनाए गए ब्लॉकों को भी रोड से नहीं हटाया गया है जिस कारण सड़क पर मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। लोग सड़क डलने से इस बात से निश्चिंत हो गए थे कि अब धूल मिट्टी से सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन सड़क बनने के बाद भी धूल उड़ने का क्रम जारी है। इस वार्ड में डॉक्टरों सहित बड़े-बड़े व्यवसायी और राजनेताओं का निवास है, लेकिन इसके बावजूद भी वार्ड विकास के नाम पर पीछे है। नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह भी वार्ड में गौतम बिहार कॉलोनी में निवास करते हैं, लेकिन उनके निवास स्थान से लेकर पूरी गौतम बिहार कॉलोनी में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। 
मूलभूत सुविधाओं से परेशान हैं कॉलोनीवासी 
नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह का गृह वार्ड इन दिनों उपेक्षा का शिकार हो रहा है। जहां मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग परेशान हो रहे हैं जिसे लेकर कहीं बार वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष से शिकायतें भी की हैं, लेकिन वार्ड में उनके द्वारा कोई भी कार्य नहीं कराया गया है जिससे नपाध्यक्ष को लेकर वार्डवासियों में आक्रोश बना हुआ है। वार्ड में स्थित पॉश कॉलोनी गौतम बिहार और श्रीराम कॉलोनी में हालात इतने खराब हैं कि वहां सड़कों के स्थान पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिनमें नालियों का पानी भर जाता है। ऐसी स्थिति में वहां सुअरों जमावड़ा बना रहता है और गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जो बीमारियों को आमंत्रण दे रहे हैं। कई स्थानों पर तो स्थिति यह है कि बोर के आसपास गंदगी होने से लोग वहां पानी भरने से भी कतरा रहे हैं। सभी समस्याओुं से परेशान लोगों ने अब कलेक्टर से शिकायत करने का मन बना लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!