
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम बटरवटपुरा में रहने वाली 28 वर्ष महिला के घर में गाँव का ही रहने वाला जीतू कुशवाह घुस आया और महिला के चार साल के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना 27 जून की है। आरोपी की धमकी से महिला इतनी भयभीत हो गई कि उसने किसी घटना का जिक्र नहीं किया। कल उसने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुए कृत्य के बारे परिजनों को बताया। इसके बाद महिला को उसका देवर थाने लेकर पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित जान से मारने की धमकी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।











Be First to Comment