
यूथ चला बूथ कार्यक्रम में दिलाई मतदान की शपथ
शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में भी मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किए जाने हेतु विभिन्न स्तरों पर अनेको कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में यूथ चला बूथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से भावी युवाओं को अपने मतदान के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदाय की गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित शिक्षको, उपस्थित अधिकारियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन ने भी कार्यक्रमों को संबोधित किया।
कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने यूथ चला बूथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति एवं युवा को मतदान करने का अधिकार है, उन्होंने कहा कि अपनी नैतिक जवावदारी समझते हुए बिना किसी प्रलोभन दवाब एवं लालच में आए बिना निर्भिक एवं स्वत्रंतपूवर्क अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा अनुसार सभी नि:शक्तजनों, बुजुर्ग व्यक्ति भी अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। इसके लिए एनसीसी के छात्र-छात्राए उन्हें चिंहित कर उन्हें अपना मताधिकार का प्रयोग कराने में अपना सहयोग दे सकते है। इसके लिए छात्र-छात्राएं अपने नाम, संस्था के प्राचार्य के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यक्रय को भिजवाएं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर नि:शक्तजनों को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए। इसके लिए मतदान केन्द्रों पर रैम्प एवं व्हीलचेयरों की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने अध्ययन के साथ-साथ परिजनों को भी मताधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को मताधिकार के संबंध में जो आज शपथ दिलाई गई है, उसके पीछे मुख्य मकसद भविष्य में अपने मताधिकार का उपयोग करते समय ऐसे उम्मीदवार का चयन करें। जो देश एवं समाज के विकास में अपना योगदान दे सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 लाख से अधिक युवा मतदाता है। आने वाले समय भी युवाओं का है। कार्यक्रम के शुरू में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप प्लान के नोडल अधिकारी श्री राजेश जैन ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में शिक्षण संस्थाओं में युथ चला बूथ कार्यक्रम के तहत युवाओं को अपने मताधिकार देने के साथ-साथ उनके कर्तव्यों के रूप में योग्य व्यक्ति को चुनने की भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी नगर के सभी 39 वार्डों में यूथ चला बूथ सेल्फी बूथो के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोक सेवा केन्द्र के जिला प्रबंधक रवि शर्मा, शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, बीआरसी अंगद सिंह तोमर सहित संस्था के शिक्षण-शिक्षिकाएं छात्र-छात्राए आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment