Press "Enter" to skip to content

एसडीएम अस्थाना ने पदभार ग्रहण किया

करैरा। अनुविभागीय अधिकारी अंकित अस्थाना(आईएएस) ने करैरा एसडीएम के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया। तत्कालीन एसडीएम सी बी प्रसाद ने नवागंतुक एसडीएम श्री अस्थाना को प्रभार सौप कर सभी लोगो का परिचय करवाया। पदभार ग्रहण कर श्री अस्थाना ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय, स्टेनो कक्ष, तहसीलदार कार्यालय, नाजिर शाखा, स्वान कक्ष का निरीक्षण कर अनेक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धितों को निर्देश दिए कि राजस्व के कार्य प्राथमिकता से निपटाए। डायवर्शन प्रकरणों में वसूली की जानकारी भी ली। उन्होंने आज जनसामान्य से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी, तथा नगर व क्षेत्र की प्रमुख समस्याओ की भी जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नवनीत शर्मा, नायब तहसीलदार श्रीमती जोगेंद्र चौहान, आर आई विनोद सोनी, स्टेनो रमेश कुशवाह सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!