Press "Enter" to skip to content

अनूठी पहल- वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को केंडल लाइट डिनर कराकर मनाई राजमाता की जन्म शताब्दी

शिवपुरी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिंधिया की जन्म शताब्दी जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। कुछ लोगों ने इसे एक बेहद अनूठे ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया और मंगलम द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचे और उन्होंने गुलाब का फूल देकर उन्हें आमंत्रित किया। इसके बाद करीब ढाई दर्जन बुजुर्गों को गाडिय़ों में बिठाकर पड़ोरा चौराहे के पर स्थित वेद रेस्टोरेंट ले जाया गया। सर्वप्रथम राजमाता साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उसके बाद बुजुर्गों को उनकी पसंद का केंडल लाइट डिनर कराया। आयोजको ने स्वयं सभी को भोजन परोसा। सभी बुजुर्ग जो आश्रम में जीवन गुजार रहे है, उन्हें बाहर जाने का मौका नहीं मिलता है। इस कार्यक्रम से सभी बेहद खुश नजर आए। कार्यक्रम को आयोजित करने में गजेंद्र यादव, तारा राठौर, योगेश शर्मा, अजय कुशवाह, जोली शिवहरे, दिनेश गर्ग, सुनील सोनी, गोपाल अग्रवाल, संजय जैन आदि का विशेष योगदान रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!