खतौरा में मवेशियों का अवैध धंधा

कोलारस – खतौरा में मवेशियों का अवैध धंधा जोरों से चल रहा है सैकड़ों गायों को Bolero Pickup में भरकर शिवपुरी ले जाया जाता है जहां से डंप करके बड़ी गाड़ियों में भरा जाता है जो कटने के लिए आगरा या बाहर के बूचड़खाने में ले जाते हैं यह मामला पुलिस के संज्ञान में भी है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती इससे आप क्या अंदाजा लगा सकते हैं पुलिस की मिलीभगत से मवेशियों की गाड़ियों को निकाला जाता है
इनका क्या कहना
यह गलत है यहां से कोई गाड़ी मवेशियों की नहीं जाती है और संभव ही नहीं है कि कोई पुलिसकर्मी मवेशियों की भरी गाड़ियों से पैसे ले ले अगर हमें सूचना मिलती है तो तुरंत कार्यवाही की जाती है
सुरेश बाबू शर्मा 
थाना प्रभारी इन्दर
खतौरा से मवेशी भरकर शिवपुरी जाते हैं और शिवपुरी में डंप करके बाहर काटने के लिए जाते हैं इसकी शिकायत मैंने कई बार पुलिस वालों से की है पुलिस वाले 200 या ₹500 लेकर गाड़ी को छोड़ देते हैं
सुनील शर्मा 
बजरंग दल सदस्य खतौरा

संबंधित खबरें