शिवपुरी।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई
है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह द्वारा मोर्चा की राष्ट्रीय
कार्यकारिणी घोषित की गई हैं। इसमें शिवपुरी के गहोई समाज के बरिष्ठ समाज
सेवी एवं भाजपा के ग्वालियर संभाग के वरिष्ठ नेता दिनेश गेंडा खोड़ वालों
को मुख्य रूप से किसान मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया
है।

दिनेश गेंडा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने
केंद्रीय ग्रामीण विकास पंचायती राज, स्वच्छता पेयजल शहरी बिकास मंत्री
नरेन्द्र सिंह तोमर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री गेंडा ग्वालियर संभाग
के छोटे से ग्राम खोड़ से है। श्री गेंडा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
बनाए जाने परजिले के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं। इस मौके पर दिनेश
गेंडा ने अपने मनोनयन पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त
किया है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के
बाद बातचीत में दिनेश गेंडा ने कहा कि मप्र के किसानों को केंद्र और
प्रदेश सरकार द्वारा जो किसान हितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं इनका लाभ
किसानों को दिलाने पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी
सरकार ने खेती की लागत को कम करने और उत्पादकता में सुधार लाने के लिए
विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय
को बढ़ाने के लिए फसल उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दे रही है। फसल बीमा योजना,
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी तमाम योजनाएं संचालित हैं। इन
योजनाओं का लाभ जिले और संभाग के किसानों को मिल सके। इस बारे में वह हर
संभव प्रयास करेंगे।

Be First to Comment