बोलेरो कार में शुक्रवार की शाम एक ट्रक चालक ने पीछे से कार में टक्कर मार
दी। जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी इंदौर बोलेरो कार
से अपने परिवार के साथ इलाहाबाद जा रहे थे। तभी बदरवास एबी रोड पर उनकी
कार में पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने तेजी से टक्कर मार दी।
जिसमें समर बहादुर व राकेश यादव भी घायल हो गए हैं। घटना की सूचना
मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया है। इन घायलों में से एक युवक की स्थिति गंभीर होने से डॉक्टरों ने
जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।





Be First to Comment