खनियाधाना। नगर में इन दिनों मुख्य सड़क व डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है जिसमे विद्युत विभाग द्वारा पुराने खम्बे हटाकर नए पोल पर शिफ्टिंग का काम चल रहा है । ठेकेदार की लापरवाही के चलते आज शनिवार को सांय केबिल निकालते वक्त थाने के सामने एक पोल अचानक गिर गया जिससे उसकी चपेट में आकर एक राहगीर विशाल सिंह यादव (45) निवासी ग्राम कमालपुर घायल हो गया तथा सिर में चोट के चलते खून निकलने लगा । जानकारी के मुताबिक खनियांधाना में हो रहे डिवाइडर निर्माण के चलते बिजली के पोल गाड़ी जा रहे हैं वह पोल सही तरीके से नहीं लगाए जा रहे हैं जिसके चलते आज एक खंबे का पोल एक राहगीर पर जा गिरा जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना में भर्ती कराया गया । इसमें ठेकेदार की लापरवाही से हादसा होना बताया जा रहा है । ठेकेदार द्वारा बताया गया कि पोल को हम हटा रहे थे तभी अचानक यह हादसा हुआ । पुलिस ने भी जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है ।






Be First to Comment