सैटेलाइट शाला नयागांव में ताले लगे रहने का मामला सामने आया है। यहां
पदस्थ शिक्षिका रजनी केन को जब दोपहर 12.15 बजे फोन लगाया तो शिक्षिका ने
बताया कि वह स्कूल नहीं गई है और शिवपुरी में हैं। स्कूल में पदस्थ दूसरे
शिक्षक बृजकिशोर को फोन लगाया तो उन्होंने ओरछा दर्शन के लिए आने की बात
कही, इस लापरवाही पर जब जबाव-तलब किया गया तो शिक्षिका का कहना था कि
शिक्षक बृजकिशोर सोमवार तक परीक्षा अवकाश पर थे और उन्हें आज स्कूल पहुंचना
था। इसी के चलते मैं स्कूल नहीं गई। इस तरह दोनों ही शिक्षक स्कूल से
नदारद मिले और स्कूल बंद था।
फोन लगा नहीं, स्कूल पर मिला ताला
पोहरी
के प्रावि झलमादा में पदस्थ शिक्षक सुघरसिंह यादव को 11.45 बजे फोन लगाया
तो उनका फोन बंद था। स्कूल पर सीएसी को भेजा तो वहां ताला लगा था। इसी तरह
बदरवास के प्रावि मदनपुरा में पदस्थ बृजेशसिंह यादव ने 11.30 बजे स्कूल की
बजाय रन्नौद में होने की बात स्वीकार की।
ये भी मिले गैर हाजिर
कोलारस
के प्रावि बौलाज में 11.15 बजे नरेंद्र शर्मा गैर हाजिर थे तो पोहरी के
प्रावि लक्ष्मीपुरा में 12.04 मिनट पर शिक्षिका पुष्पा पटेलिया बिना
स्वीकृत अवकाश के नदारद मिलीं। इसी तरह शिवपुरी के प्रावि सेमरी में
रामकुमार रावत सोमवार से ही बिना सूचना के गैरहाजिर मिले तो पिछोर के
प्रावि मंदिरपुरा में 1.15 बजे शिक्षक राजेश बंसल हस्ताक्षर कर चले गए साथी
शिक्षिका सीमा बुनकर ने पुष्टि की। करैरा के मावि दांगीपुर में 3.30 बजे
मनोहर अग्रवाल गैर हाजिर मिले।





Be First to Comment