ब्रेकर न होने से आए दिन हो रहे हैं हादसे

शिवपुरी। न्यूब्लॉक हंस बिल्डिंग के पास स्थित भगवान सहस्त्रबाहु चौराहा इन दिनों ब्रेकर न होने के कारण डेंजर जॉन में तब्दील हो गया है। जहां आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की भिडंत से लोग चोटिल हो रहे हैं ऐसी ही एक घटना आज सुबह घटित हुई जिनमें दो बाईक सवार आमने सामने भिड़ गए। जिससे एक बाार्ईक पर बैठे युवक और युवती घायल हो गए जबकि दूसरा बार्ईक चालक मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर भाग गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूब्लॉक में स्थित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहे पर दोपहर 12:30 बजे के लगभग दो बार्ईकें आमने सामने भिड़ गर्ई। जिससे एक बार्ईक पर सवार युवक और युवती चोटिल हो गए और बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। यह कोर्ई पहला मामला नहीं है। इस स्थान पर प्रतिदिन बार्ईक चालक और राहगीर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। क्योंाकि उक्त चौराहे पर कोई भी ब्रेकर नहीं बनाया गया है। कई बार तो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। आज हुए इस हादसे की जानकारी लगने पर एसडीओपी जी डी शर्मा मौके पर पहुंचे क्योंकि वहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई थी और इस समय शहर में कल हुए घटनाक्रम के कारण तनाव ग्रस्त है। पुलिस छोटी से छोटी घटना पर अपनी नजर बनाए रखे हुए हैं।
मैन लाईन का खुला पड़ा तार हादसे को दे रहा है आमंत्रण
न्यूब्लॉक चौराहे पर हंस बिल्डिंग के कोने लगे एक विद्युत पोल पर विद्युत तार पिछले कई दिनों से टूटा पड़ा है। जिसमें करंट प्रवाहित है जिसकी शिकायत क्षेत्र के लोग विद्युत विभाग से कर चुके हैं, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसी स्थिति में उक्त तार अब सड़क के बीच हवा में लहरा रहा है। ऐसी स्थिति में अगर वहां से गुजरने वाला कोई वाहन उसके संपर्र्क में आ गया तो एक बड़ा हादसा घटित हो सकता है।






Be First to Comment