कपिल शर्मा के सेट से खबरें आ रही थी कि शो के मेहमानों को एक बार फिर
यूं ही लौटना पड़ा। पता लगा है कि ‘बादशाहो’ की टीम वक्त पर सेट पर पहुंच
चुकी थी, लेकिन कपिल शर्मा की नींद ही नहीं खुली। खबर तो यह भी थी कि अजय
देवगन ने कपिल की टीम पर खूब खीज उतारी। अब अजय देवगन ने कहा है कि
उन्होंने सेट पर कोई गुस्सा नहीं उतारा।
अजय देवगन ने इस बात को तो
माना कि कपिल सेट पर नहीं थे और उन्हें पता भी नहीं था कि इस अनुपस्थिति की
वजह क्या है। एक्टर ने कहा कि कपिल इन दिनों सेहत को लेकर परेशान है। अजय
देवगन ने बोला कि उन्होंने कोई कसम नहीं खाई कि वे कभी कपिल के शो पर
लौटेंगे। साफ जाहिर है कि अजय, कपिल से नाराज नहीं हैं।
हाल ही में
कपिल ने ‘मुबारकां’ की टीम बेरंग लौटाया था। मनोज तिवारी के साथ भी वे एसा
हाल ही में कर चुके हैं।दो महीने पहले भी ‘जब हैरी मेट सेजल’ की टीम
शूटिंग के लिए पहुंची थी तब भी शाहरुख़ और अनुष्का को शूटिंग से वापस लौटना
पड़ा था। यह आम हो चुका है कि कपिल बार-बार सेलेब्रिटीज़ के साथ शूटिंग
कैंसल कर रहे हैं।
अजय ‘बादशाहो’ के पूरी टीम यानी इमरान हाशमी, ईशा
गुप्ता, इलियाना डिक्रूज के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंच गए थे।
एसा तब हुआ था जब कपिल की टीम ने उन्हें एक तयशुदा वक्त पर सेट पर पहुंचने
को कहा था। शनिवार सुबह जब टीम सेट पर पहुंची तो कपिल गायब थे। कपिल की
टीम ने बताया कि वे पास ही के एक होटल में हैं और जल्द आ जाएंगे। कुछ देर
बाद ‘बादशाहो’ की टीम को बताया गया कि कपिल को आने में दो घंटे भी लग सकते
हैं।
अजय देवगन ने कपिल शर्मा के बारे में खुल कर की बात
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- करेरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो गोदाम सील: 1650 क्विंटल अनाज जब्त, दस्तावेजों में मिली अनियमितताएं / Shivpuri News
- सिंहनिवास विवाद में नया मोड़: दूसरे पक्ष पर भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज / Shivpuri News
- स्वर कोकिला आशा भोसले की याद में सुरमई शाम: समाजसेवी आरती जैन द्वारा संगीत कार्यक्रम का किया गया आयोजन / Shivpuri News
- पुश्तैनी जमीन से बेदखली का आरोप, रोते-बिलखते कलेक्टर के दरबार पहुंचा आदिवासी किसान / Shivpuri News
- शिकायतों की पोटली लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे जनप्रतिनिधि, चेतावनी—सुनवाई नहीं हुई तो शिकायती पोटली में लगाएंगे आग / Shivpuri News





Be First to Comment