भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा युवा टाउन हॉल कार्यक्रम कल

शिवपुरी- भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा युवा टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन संपूर्ण मध्यप्रदेश में किया जा रहा है जोकि शिवपुरी जिले में भी होना तय हुआ है जिसमें जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान जी से मिली जानकारी अनुसार यह कार्यक्रम पांचों विधानसभाओं में एक ही साथ भिन्न-भिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए मुख्य अतिथि शिवपुरी विधानसभा के लिए राकेश जादौन ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा ओमी गुरु जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी रहने वाले हैं इसी तरह करैरा विधानसभा से मुख्य अतिथि प्रमोद चौधरी जी और प्रभारी रमेश खटीक जी पूर्व विधायक होंगे इसी तरह पिछोर विधानसभा से मुख्य अतिथि जगराम जी यादव जिला महामंत्री भाजपा और प्रभारी लोकपाल सिंह जी लोधी जिला उपाध्यक्ष भाजपा रहेंगे इसी तरह कोलारस विधानसभा से मुख्य अतिथि हेमंत ओझा जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा  और प्रभारी वीरेंद्र रघुवंशी जी रहेंगे पोहरी विधानसभा से मुख्य अतिथि प्रहलाद भारती जी रहने वाले हैं यह सभी नाम संगठन द्वारा प्रदेश कार्यालय भोपाल से तय किए गए हैं यह कार्यक्रम समस्त जिले की पांचों विधानसभाओं में एक ही साथ पांचों अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है जिसके अंदर 18 से लेकर के 22 साल तक के सभी युवाओं से आवान किया है कि वे इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से संवाद करें इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी मध्य प्रदेश की समस्त 230 विधानसभा में एक साथ 28 अक्टूबर 2018 को लाइव स्क्रीन पर युवाओं को संबोधित करेंगे और यह कार्यक्रम ZEEMPCG मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल पर लाइव 11:30 से दिखाया जाएगा आप इसे किन-किन नंबरों पर देख सकते हैं वह इस प्रकार है DTH Dish TV -175, Airtel -343, MSO: Hathway-219(M.P)/(CG) – 216, SRDigital – 214 , City Cable – 351 , UCN – 82 DEN -329. जिसमे समृद्ध मध्य प्रदेश बनाने हेतु उनसे संवाद करेंगे सभी युवाओं से निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में अपना सुझाव भारतीय जनता पार्टी की सरकार को दें जिससे कि आगामी समय में उनके सुझाव के अनुरूप मध्य प्रदेश में कैसा चाहते हैं उस पर काम किया जा सके और एक समृद्ध मध्य प्रदेश बनाने के लिए सभी के सुझाव इस कार्यक्रम में आमंत्रित हैं इस कार्यक्रम के तहत संगठन की दृष्टि से 15 मंडल और पांच विधानसभाओं में यह कार्यक्रम किया जाएगा।